झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ में गुरुवार की दोपहर भारत टेलर नमक कपड़ा सिलाई के दुकान में दो युवकों ने घुसकर मारपीट के बाद तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया । मामले को लेकर दुकान संचालक प्रभु प्रसाद वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व झरिया के ऊपर कुली निवासी गुड्डू खान ने एक कपड़ा सिलने को दिया था । इसी को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद गुड्डू खान ने कपड़े के बदले पैसे देने को कहा, जिसके लिए मैं तैयार था और उसे कहा था कि ठीक है इसके जगह मैं दूसरे कपड़े दे दूंगा या आप कहोगे तो मैं पैसे दे दूंगा । लेकिन आज गुरुवार को मैं घर गया था खाना खाने । इस दौरान मेरा बड़ा बेटा दुकान पर था, तभी अचानक गुड्डू खान अपने एक साथी के साथ आया और दुकान में घुसकर मेरे बेटे से मारपीट किया साथ ही दुकान के अंदर रखें मशीनों को उठाकर पटक दिया, दुकान के अंदर लगे कांच समेत अन्य सामान को तोड़ दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *