अभिषेक मिश्रा

सिन्दरी । 21/7/2025 से 31/7/2025 को भाकपा माले के सफल कार्यक्रम के अन्तिम दिन 31/7/2025 को पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो के नेतृत्व मे साथियो ने अपना बहुमूल्य विचार रखे। 21 तारीख को कामरेड ए के राय और 28/7/2025 को कामरेड चारू मजूमदार के पूण्य दिवस का सफल आयोजन किया गया साथ मे पीडीआईएल के मुख्य द्वार के गोलाम्वर मे कामरेड ए के राय के मूर्ति की स्थापना के लिए कामरेड आनंद महतो के कर कमलो ध्दारा शिलान्यास किया गया।
आज अन्तिम दिवस पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने निम्न बिन्दुओ पर विचार किये 11/8/2025 को संगठनात्मक कार्यक्रम मे सचिव का चुनाव किया जायगा और 22/7/2025 को सिन्दरी के तीन बार्ड 53,54,55 के विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए सुबह ग्यारह बजे सिन्दरी नगर-निगम के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा और सहायक नगर आयुक्त महोदया को मांग पत्र सुपुर्द किया जायगा।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर कामरेड आनंद महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संदेश दिये कि हम सभी साथियो को तन मन से पार्टी के कार्यक्रम के सफल आयोजन मे भागीदारी सुनिश्चित कर पार्टी को मजबूत करने मे पूर्ण योगदान दे।


सभी अगवा साथी तीनो वार्डो मे जाकर बैठक कर आमलोगो का विश्वास जितने का प्रयास करे तभी पार्टी के विस्तार मे सफल हो सकेगे इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे निम्नलिखित कामरेड साथियो ने अहम योगदान दिए :-
सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार, जितू सिंह, दशरथ ठाकुर, छोटन चटर्जी, सागर मंडल, फूलचन्द मरांडी, मिथुन मंडल, राजू मुखर्जी, रघु यादव, के साथ अन्य साथियो ने योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *