निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी और कासिंटाड़ में साइबर अपराधियों की तलाश में छापेमारी किया गया। जहाँ से तीन शातिर साइबर अपराधीयों को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है। दिनेश मंडल, राजेश मंडल गांव दुधानी और कंचन मंडल को गांव कासिंटाड़ से साइबर अपराध करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरुद्ध रांची थाना में भी साइबर ठगी का मामला दर्ज है। रांची के एक डॉ अजय कुमार गुप्ता से 20 दिन पूर्व इन साइबर अपराधियों ने बिजली बिल में गड़बड़ी का झांसा देकर तीन लाख 25 हजार रुपए की ठगी किया था। जिसके बाद डॉ अजय कुमार ने राँची थाना में मामला दर्ज कराया।

पुलिस को जाँच के क्रम में पता चला यह सभी साइबर अपराधी जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से ठगी किया है। जिसके बाद राँची पुलिस ने जामताड़ा पुलिस से संपर्क किया। जामताड़ा साइबर पुलिस ने अपने अनुसंधान में सही पाया जिसके बाद इन सभी के यहाँ छापेमारी कर गिरफ्तार किया। साइबर डी एस पी मजरुल होदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया उन्होंने बताया की ये तीनों अपराधी ऑनलाइन बिजली बिल पेमेंट और योनो एप को अपडेट करने के नाम से लोगों को मैसेज कर ठगी करते थे। वहीं राँची के डॉ अजय कुमार गुप्ता से तीन लाख 25 हजार रुपए की ठगी किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों के पास से 10 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *