अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सावन के पवित्र पर्व के तीसरे सोमवारी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में प्रातः 4 बजे से बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में भक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं महिला पुरूष बारी बारी से अपने आराध्य देव शिव का पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने में लगे रहे।चासनाला के के गेट स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर,चासनाला महतो बस्ती के चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर, माँ कल्याणेश्वरी मंदिर परिसर के कल्याणेश्वर नाथ शिव मंदिर, चासनाला साउथ कालोनी के श्री श्री दामोदर नाथ शिव मंदिर, पाथरडीह बस स्टैंड स्थित बाबा कल्याणेश्वर नाथ मंदिर, पाथरडीह अजमेरा स्थित श्री श्री महा मृत्युंजय महादेव मंदिर,लोको बाजार सर्वोदय मन्दिर,पाथरडीह मोहन बाजार,एन बी सी सी पंचदेव शिव मंदिर , पाथरडीह पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ शिव मंदिर,आदि मंदिरों में सोमवारी जलाभिषेक करने के लिए भक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिला पुरूष कतार बद्ध होकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण कर पूजा अर्चना की। तथा सुख शांति व सवृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से मन्नते माँगी। चासनाला के के गेट बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर के पुजारी शम्भूनाथ तिवारी, पाथरडीह मोहन बाजार शिव मंदिर के पुजारी नीरज पांडेय, पाथरडीह थाना परिसर के श्री श्री अनीश्वर नाथ शिव मंदिर के पुजारी अखलेश पाठक आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया।तथा देर शाम भजन कीर्तन के पक्षात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *