अभिषेक मिश्रा
चासनाला । राम परीखा मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान पर समाज सेवी स्वर्गीय राम परीखा राम जी का 14वी पुण्यतिथि 10नंबर डिगवाडीह स्थित रूप निवास में मनाया गया ।
जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। सर्वप्रथम उनके पुत्र श्री मदन राम तथा पुत्रवधू रूपाली देवी व पोत्र तेजस चंद्रवंशी रितिका चंद्रवंशी उनके चरणों पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन के उन संघर्षो का वर्णन समाज के प्रति योगदान के कहानियों व्याख्यान किया।
कहा की उन्होंने अपने जीवन में अनेकों काम काम ऐसे किया जो इतिहास के पन्नों में वर्णित किया जा सकता है जिसमें से एक विद्यालय भवन निर्माण कर 54 डिसमिल जमीन सरकार को दान में दिया जिसमे आज भी सैकड़ों की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है।
मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्तिक तिवारी, जितेंद्र पासवान, झारखंड कोलावरी मजदूर यूनियन के सपन बनर्जी, जेएमएम नेता शमशाद ,आशीष सिंह, झामुमो नेता फरीद मलिक, झरिया नगर अध्यक्ष झामुमो संगठन सचिव जोगिंदर हरि ,झामुमो सचिव झरिया नगर दिलीप महतो, झामुमो के भीम हसदा, कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष लाल बाबू सिंह ,राजकुमार सोनकर, अरुण चंद्रवंशी ,अमेरिक सिंह, गुरुद्वारा प्रधान आदित्य नारायण, दिनेश खरवार ,आम आदमी पार्टी के महेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार ,सदरे आलम, बैकवर्ड क्लास ओबीसी कॉल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव जितेंद्र यादव ,जिला कोषाध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी ,सुनील कर, रामनारायण राय ,मुन्ना खरवार, दिनेश खरवार ,सब शेख महफूज, आलम अनवर अंसारी, बादशाह खान ,शमशाद अंसारी ,शमशाद खान, संजय पांडे ,जसीम अंसारी ,शकीला बानो ,दिलीप साहू, बुलाई सिंह, आदित्य नारायण राव ,अजय पासवान ,शुभम चंद्रवंशी ,आलोक रजक ,आदि उपस्थित थे ।
