झरिया । रविवार को झरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी, लगातार मिल रही गुप्त सूचना के बाद झरिया पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है । मामले को लेकर बताया जाता है कि झरिया थाना क्षेत्र भागा दो नंबर 3 एस क्लब के पीछे खटाल के समीप एक घर में अवैध नकली अंग्रेजी शराब के मिनी फैक्टरी का भांडाफोड़ हुआ है । जहां से पुलिस ने रॉयल स्टैग, ब्लेंडर, सिग्नेचर, एंटी क्विटी, रेड लेबल समेत विभिन्न कई ब्रांडों के नकली शराब भारी मात्रा में जप्त किया है । वहीं घर से स्प्रिट, ड्रम, पैकिंग मशीन, विभिन्न ब्रांड के रेपर, ब्रांडेड शराब की बोतल समेत शराब बनाने के कई उपकरण बरामद हुए हैं । अवैध अंग्रेजी शराब, बोतल एवं अन्य सामानों को जप्त कर झरिया पुलिस थाने लेकर चली आई है ।वही मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नही हुई इसे लेकर पुलिस की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।
