अभिषेक मिश्रा
झरिया । धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार की शाम को जोरापोखर थाना का पहली बार औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना में घूम घूमकर पूरा भवन व क्वाटर और उसकी रख रखाव के व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किए तथा संचालक और स्टेशन डायरी की जांच किया। एसएसपी ने अधिकारियों को थाना की साफ सफाई और लाइट व्यवस्था को देकर खुश हुए। फरियादियों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने, पुलिस गश्ति को दुरुस्त करने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखते हुए अपराध नियंत्रण को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता के काम को ततकाल करने का आदेश दिया और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दिया है। मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार ,एसआई अनूप कुमार, शान्तंन यादव , गिधर गोपाल ,एएसआई सिकन्दर रजक, दिनेश यादव महावीर यादव अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।
