अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह पुलिस जन सहयोग समिति द्वारा सोमवार को चासनाला स्थित झरिया – सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने किया। जहां बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों, चार पहिया, हाइवा चालकों को बिना सीट बेल्ट पहनने वालों को गुलाब देकर सड़क सुरक्षा का पालन करने, वाहन धीरे चलाने की बात कही। पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने कहा कि आये दिन सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। सुरक्षित यात्रा में हेलमेट, सीट बेल्ट सहायक होता है। कहा लोग जानकर भी अंजान बन वाहन चलाते हैं। धनबाद जिला पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसका पालना हम सभी का दायित्व है। मौके पर पुअनि दिलीप तिवारी, सअनि रामजी रवि, मोहम्मद अकबर, अजीत महतो, अमल राज शेखर, मिस्टर मुबारक, नूर आलम, सुभाष शर्मा, के अलावे स्थानीय पत्रकारों में राहुल मिश्रा, गणेश तिवारी, शशि मिश्रा, सीडी मिश्रा, रविन्द्र प्रसाद, मनोज साव, बिनोद पाठक ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
