धनबाद । पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. चोरी की बाइक के चेचिस नंबर और इंजन नंबर बदलने के बाद फर्जी कागजात बनाकर, बिक्री करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. चोरी की 21 बाइक पुलिस ने बरामद की है. बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है. इन पांचों में एक एक्सपर्ट मैकेनिक भी शामिल है, जो बाइक की चेचिस और इंजन नंबर को पंचिंग के जरिए बदल देता था. गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों ने अपने कई साथियों ने नाम के खुलासे पुलिस के समक्ष किए हैं. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. बाइक चोर गिरोह में शामिल अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

चोरी की 21 बाइक पुलिस ने की बरामद,,,,,,

एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न इलाकों से चोरी हुई बाइक को झरिया के एक गैरेज में चेसिस नंबर और इंजन नंबर बदलकर उसके कागजात बनाकर खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में पुलिस की एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कुल पांच स्थानों पर छापा मारा गया. इस दौरान चोरी की कुल 21 बाइक पुलिस ने बरामद किए हैं.

पांच अपराधी गिरफ्तार,,,,,

झरिया में फुलारीबाग के रहने वाले 26 वर्षीय मो. आरिफ अंसारी, लिलोरी पथरा बालू गद्दा के छोटू कुमार उर्फ छोटू पंडित, घनुडीह मोहरी बांध के रहने वाले जागो उर्फ जगदीश भुइयां के अलावा बिहार के लखीसराय के सूरज कुमार और झारखंड के जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ के रहने वाले मो. असलम को बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है. बाइक चोर गिरोह में शामिल कुल पांच लोग गिरफ्तार.
इनमें से मो. आरिफ अंसारी झरिया में एक बाइक मेंटेनेंस गैरेज चलाता है. उसके गैरेज में चोरी कर बाइक को लाया जाता था. आरिफ बाइक का इंजन और चेचिस नंबर बदलने में एक्सपर्ट है. चोरी की बाइक का इंजन नंबर और चेचिस नंबर बदलकर उसके फर्जी कागजात तैयार करता था. फिर उस बाइक को बेच दिया जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *