झरिया । बुधवार को बोर्रागढ़ फुटबॉल मैदान में स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रायोजित 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के द्वितीय दिन विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं का फाइनल खेला गया। अंडर-15 के बालक वर्ग के फाइनल में लोदना कोलियरी उच्च विद्यालय ने डी ए वी +2 उच्च विद्यालय को पेनाल्टी शूट आउट में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार अंडर-17 के बालक वर्ग में डी ए वी उच्च विद्यालय झरिया। के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामाडोबा वाटर बोर्ड को एवं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय झरिया ने लोदना कोलियरी उच्च विद्यालय को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। निर्णायक की भूमिका रोहित महतो, अमन विश्वकर्मा, अजय मुर्मू और रवि महतो ने निभाई। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती रीना कुमारी एवं प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक उज्ज्वल पाल, अशोक कुमार,नीतीश सिंह,प्रणव नंदी, सिधु कुमारी,रामजीत मेहता,मयंक कुमार, रामाशंकर लाल,बिपिन कु पाण्डेय, संजय प्रजापति, भूपेन्द्र सिंह,राजन, रोहित कुमार लाला, कुंदन सिंह चौधरी आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *