धनबाद । जिले में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए ACB धनबाद की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार को ACB टीम ने DCLR कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।ACB की इस कार्रवाई से DCLR कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। कार्यालय के अन्य कर्मी और अधिकारी सकते में आ गए। इस संबंध में ACB के एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि वादी वीर बहादुर सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की गहनता से सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। गुरुवार को ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी अनीश कुमार को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि वादी का जमीन म्यूटेशन (दखिल-खारिज) का आवेदन अंचल कार्यालय से रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ DCLR कार्यालय में अपील की थी। वहीं फाइल को आगे बढ़ाने और आदेश पास कराने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार द्वारा ₹15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी।फिलहाल इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि मामले में DCLR स्तर के किसी अन्य अधिकारी की संलिप्तता है या नहीं।वहीं, ACB अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *