अभिषेक मिश्रा

चासनाला । जय श्री राम जय श्री हनुमान जय महाकाल हर हर महादेव,आदि जयघोष से क्षेत्र का वातावरण देवमय हो उठा। मौका था नुनुडीह एनबीसीसी कालोनी स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकाली गयी भव्य विशाल कलश जल यात्रा का।

कलश जल यात्रा यज्ञमंडप से शुरू हुई जिसमें 351 कन्याएं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लिए जय श्री राम जय श्री हनुमान जय महाकाल हरहर महादेव आदि नारे लगाते चल रही थी। कलश जल यात्रा श्री श्री पंचदेव मंदिर यज्ञ मंडप से प्रारम्भ नुनुडीह मोड़ डंगाल धौड़ा, डिनोबली मोड़ सी एफ आर आई कालोनी होते हुए सिंफर तालाब पहुँची। जहाँ काशी वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित हीरा मणी त्रिपाठी व उनके सहयोगी पाँच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर जल भरणी का रस्म पूरी करायी। जहाँ से कलश में जल भरकर कन्याएं व महिलाओं ने वापस यज्ञ मंडप में जल स्थापना की।

वही गुरुवार को महायज्ञ में आचार्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप प्रवेश,वेदी पूजन अग्नि मंथन के साथ हवन यज्ञ प्रारम्भ होगा। जिसके पश्चात पंडित अनिल पाठक द्वारा श्री राम चरित्र मानस पाठ किया जाएगा। वही प्रतिदिन रात्रि में वृंदावन से पधारी देवी वैष्णवी किशोरी जी अपने श्रीराम कथा से भक्तों को धर्म की गंगा में डुबकी लगआयेगी।
महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बी के सिन्हा, सचिव भिखारी रामधारी,दिनेश प्रसाद, केदार पांडेय, राज नारायण, राम प्रसाद सिंह, शंकर विश्वकर्मा, विजय यादव, मुन्ना माली, बजरंगी धारी, आदि की सराहनीय योगदान है।
¢_
इस दौरान कलश जल यात्रा के दौरान नुनुडीह मोड़ पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शर्बत पिलाने का कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ माथे पर कलश लिए जा रही महिलाओं के भीड़ में 8 की संख्या में बाहरी महिला घुसकर 5 महिलाओं के गले से सोने का चैन की छिनतई कर लिया है। कुछ महिलाएं यज्ञ मंडप में जल भरा हुआ कलश रखने गई तभी उच्चके महिलाओं ने उनका भी गले का चैन छीन लिया है।

घटना के सम्बंध में बताते है कि कलश जल यात्रा में शामिल नुनुडीह एनबीसीसी कालोनी निवासी स्व: मनोज कुमार की पत्नी उषा देवी का गले का चैन, रमेश भगत की पत्नी सुचेता नारायण की गले का चैन, अरुण कुमार की पत्नी बिंदु देवी का गले का मंगलसूत्र, आर के साव की पत्नी राजमुनि देवी का ढाई भर का सोने का चैन, अशोक महतो की पत्नी शांति देवी का गले का सोने का चैन महिलाओं ने खिंच कर भागने का असफल प्रयास किया। परन्तु यज्ञ समिति के लोग एवं महिलाओं ने 6 बाहरी महिलाओं को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद चैन छीनने वाली 5 महिलाओं को पकड़ कर सुदामडीह पुलिस को सुपुर्त कर दिया है। सभी 6 महिलाएं पटना व गाय घाट पटना बिहार की रहने वाली बताई जाती है। महिलाओं का कहना है कि हम सभी 8 महिलाएं ट्रेन से यहाँ आकर चूड़ी सिंदूर बिंदिया आदि बेचते हैं। जबकि उनके पास से कोई बेचने का समान नहीं मिला है। छिनतई गई 5 सोने की चैन की कीमत 7 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *