कुमार अजय
कतरास । शहीद कॉमरेड मजदूरो की बलिदान बेकार नही जायेगी उक्त बातें बी सी के यू के महामंत्री सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा । श्री चटर्जी ने कहा कि यूनियन को खड़ा करने के लिये सभी शहीद कॉमरेड व लड़ाकू साथियो को कभी भुलाया नही जा सकता,9 जुलाई को तमाम संगठनों की बंदी को पूरी ताकत के साथ सभी आउट सोर्सिंग का पूर्ण रूपने उत्पादन बंद करने की बात कही।तभी मजदूर सुरक्षित रहेगा,क्षेत्रीय अध्यक्ष कंचन महतो ने कहा कि हमलोग माफिया से लड़कर अपना यूनियन का झंडा कतरास सिजुआ में लगाने का कार्य किया था,पूर्व में कई साथियो ने अपना बलिदान भी दिया।
भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो ने
कहा कोलियरी मजदूरों को हक़ अधिकार के लिये हमेशा बी सी के यू ने आंदोलन किया है, महासचिव मानस चटर्जी ने कहा कि यूनियन के साथियों ने काफी संघर्ष किया। कोरोना काल मे कई वरीय साथियों व नेताओ को खोया है,आज ये कार्यकर्ता सम्मलेन से सभी साथियों में नया जोश भरने का कार्य करेगी।कतरास व सिजुआ एरिया में माफियाओं से हमारे साथी संघर्ष करते हुये जेल भी गये थे।
सम्मेलन को संबोधित करने वालो में महामंत्री सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी,अध्यक्ष कंचन महतो,राजेन्द्र प्रसाद राजा,जे के झा, नागेंद्र वर्मा, ठाकुर महतो, सुनील महतो, सुरेश महतो, रविन्द्र प्रसाद,दिलीप महतो, नंदलाल रवानी, कार्तिक महतो,प्रमोद वर्मा, टेकलाल महतो, बासुदेव आचार्या,पहलाद बाउरी,सतीश महतो, गौतम महतो,राजू रजवार,इस्लाम अंसारी,मुकुंद रवानी,मोतीलाल महतो,विशाल महतो,
सहित अन्य लोग शामिल थे।सम्मेलन की अध्यक्षता हलधर महतो व संचालन रविन्द्र प्रसाद ने किया।कतरास क्षेत्रीय कमिटी के गठन किया गया। जिसमें कतरास क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कंचन महतो
कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राजा,कार्तिक महतो,
उपाध्यक्ष दिलीप महतो,सुरेंद्र प्रसाद महतो,लव कुमार रवानी,नंदलाल रवानी,
सचिव सुनील महतो
संयुक्त सचिव का ठाकुर महतो,इस्लाह अंसारी,सुरेश भुईया,मानिक महतो,सुरथु महतो,कोषाध्यक्ष टेकलाल महतो,संगठन सचिव दीनदयाल रवानी,रोबिन महतो,अजित दास,
कार्यकारिणी सदस्य में रामाशीष मेहता,संजय महतो,अर्जुन महतो,तेजो महतो,रोहन महतो,सुभाष रजवार,कैलाश भुइया,रामाश्रय सिंह कुशवाहा,रुस्तम अंसारी,सुरेश महतो,महादेव साव, लखन मुर्मू,अमृत महतो को मनोनीत किया।सभी नये पदाधिकारी को महामंत्री सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने माला पहनाकर स्वागत किया व यूनियन के प्रति ईमानदारी युवक काम करने की बात कही।
