समाज और देशहित में काम करने वाले सदैव याद रहते हैं : उमेश मेहता

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय,चंदा के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद स्व. रामेश्वर महतो की 8वीं पुण्य तिथि मगंलवार को आरएम प्रोजेक्ट उवि, चंदा में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी अयोजित कर समाजहित, देशहित और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रभारी प्राचार्या सुनिता कुमारी और संचालन प्रो. राजेंद्र यादव ने किया।

मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष उमेश मेहता ने स्व. महतो के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि धरती पर बहुत लोग पैदा होते हैं और मर जाते हैं। लेकिन समाज और देश हित में काम करने वाले हमेशा अमर रहते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास करके अपना जीवन का सफर शुरू किया। स्व.रामेश्वर महतो के दूरदर्शी सोच ने आज इचाक क्षेत्र को एजुकेशन हब बनाया। स्व. रामेश्वर महतो के छोटे पुत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने कहा कि दूरदर्शी सोच रखने वाले स्व. रामेश्वर महतो ने चार दशक पहले चंदा गांव में शिक्षा का एक लौ जलाया जिसकी रौशनी तले हमलोग पुष्पित और पल्लवित हो रहे हैं।

शिक्षा के इस लौ को मशाल बनाकर जन जन तक पहुंचाएं , यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में दारु प्रखंड की जिप सदस्य गीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष देवनाथ मेहता, समाजसेवी प्रयाग मेहता, रमेश हेंब्रम, बच्चू मेहता, जयनारायण मेहता, प्राचार्य मधुसूदन कुमार ने भी अपने विचार रखे। मौके पर सीआरपी हृदयांशु कुमार, शिक्षक अभिषेक कुमार मेहता, शंकर कुमार मेहता, पिंकी कुमारी, आनन्द राणा, संदीप कुमार शर्मा, शिल्पी कुमारी, नीतीश उपाध्याय समेत दर्जनों गणमान्य लोग और विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *