झरिया। मंगलवार को झरिया थाना क्षेत्र के सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, कपड़ा पट्टी, मेन रोड आदि क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में झारखण्ड में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर नगर निगम की टीम ने छापेमारी की जिससे स्थानीय दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई । झरिया में साड़ी पैक करने वाली पॉली पॉपलीन (पीपी) पर जुर्माना वसूलने पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पॉलिथिन पकड़ने के लिए झरिया बाजार में अभियान चला रही नगर निगम की टीम मंगलवार दोपहर झरिया बाटा मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी दुकान पहुंची। यहां साड़ी पैक करने वाली पीपी पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना लगाने के बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम समय दे, लेकिन नगर निगम के जो अधिकारी है कुणाल सिंह जबरन जुर्माना वसूलने लगे। साड़ी पैक करने वाली पॉली पॉपलीन (पीपी)पर भी जुर्माना लगा रहे है ।
दुकानदार भी असमंजस में है,सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन है या पॉली पॉपलीन पर भी। एक दुकानदार तो हद कर दी जब नगर निगम द्वारा जुर्माना लगाया तो वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी 17-02-2022 के बैक तारिक में रसीद पर फाइन काटा गया है। जिस पर दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
दुकानों में पॉलिथीन मिलने पर फाइन काटा जा रहा था. तभी देखते ही देखते झरिया बाजार की कपड़ा, राशन, सब्जी के सभी दुकानदार एकजुट होकर जांच अधिकारी का विरोध करने लगे ।
विरोध में छोटे बड़े सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी और जांच अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.दुकानदार श्रीकांत अंबेस्ट, संजय चौधरी ,संजय गुप्ता उपेंद्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा सहित कई अन्य दुकानदारों का कहना था कि पॉलिथीन पर ऊपर से बैन लगाया जाए. पॉलिथीन उत्पादन और प्रोडक्शन को बंद किया जाए तो खुद ही बंद हो जाएगा. दुकानदारों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है. साथ ही दुकानदारों ने नगर निगम अधिकारी कुणाल सिंह पर लगातार तंग करने और 17-02-वर्ष 2022के पुरानी रसीद पर फाइन लेने का गंभीर आरोप भी लगाया ।
