अजय कुमार जीतू

कतरास। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र संख्या चार के चैतूडीह कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी श्री पासवान उम्र 55 वर्ष,पंप ऑपरेटर का निधन द्वितीय पाली में ड्यूटी के दौरान हो गया, परिजन शव को कोलियरी गेट पर रख कर समुचित नियोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कि।
इस दौरान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधियों और प्रबंधक के बीच वार्ता हुई, जिस पर प्रबंधक ने लिखित आश्वासन के माध्यम से मृत कर्मी के बड़े पुत्र मनोज पासवान उम्र 33वर्षको समुचित नियोजन पर सहमति बनी।

बताते चलें कि श्री पासवान जो मंगलवार को द्वितीय पाली में ड्यूटी पर गए थे ड्यूटी के दौरान लगभग 9:00 बजे उनके सहयोगी कर्मी ने उनके पुत्रको फोन करके बताया कि आपके पिताजी की तबीयत ठीक नहीं लग रही है सुनकर घरवाले घरवाले घटनास्थल पर गए जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। श्री पासवान अपने पीछे 2 पुत्र एवं चार पुत्री छोड़ गए हैं।

इस वार्ता में मुख्य रूप से शामिल लोगों में प्रबंधन की ओर से कोलियरी परियोजना पदाधिकारी कृष्ण मोहन मुरारी, कतरास एरिया के एपीएम भूषण कुमार, सौरव सिंह यूनियन प्रतिनिधियों में बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शरद महतो मुखिया पति रिंकू रजक, जितेश रजवार अनिल पासवान, बीएमएस गणेश तिवारी, रंजीत पासवान छोटू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *