झरिया । जिले के झरिया थाना क्षेत्र के ऊपरकुल्ही इंदिरा चौक के समीप सोमवार की दोपहर बाइक को ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार एक महिला की गिरकर मौत हो गई। वही 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि चालक ऑटो समेत फरार हो गया। बत्याय जाता है कि बलियापुर परसबनिया निवासी वीरेंद्र रजक, पत्नी रूप देवी, सास और बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक ऊपरकुल्ही में एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।

टक्कर के बाद बाइक पर सवार सभी लोग गिर पड़े। जिसमें एक महिला रूपा देवी की मौत हो गई। वही 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में घायल बाइक सवार वीरेंद्र रजक के परिजन ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी रूपा देवी, सास और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान दुर्घटना घटी, जिसमें पत्नी रूपा देवी की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।
मालूम हो कि शहर की सड़कों पर बेलगाम ऑटो आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रही है। ऐसे में जिला प्रशासन न जाने कब इन बेलगाम ऑटो चालकों पर लगाम कसेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *