बलियापुर । ग्रामीणों और बाजार समिति के सदस्यों के शिकायत पर उप प्रमुख आशा देवी आज बलियापुर हटिया बलियापुर बाजार स्वच्छता को लेकर जायजा लेने पहुंची। उन्होंने बलियापुर हटिया तथा बाजार में गंदगी का अंबार देखी। चारों तरफ प्लास्टिक, सड़ा हुआ सब्जी, गंदगी तथा बजबजाती पानी देखकर उप प्रमुख दंग रह गईं। ये सब शिकायत लेकर जब माडा आफिस गईं तो वहां ताला लटका हुआ मिला तथा वहाँ भी गंदगी का ढेर मिला। इस पर उप प्रमुख ने कहा कि इस अव्यवस्था को लेकर उपायुक्त महोदय से बात करेंगी।

मौके पर धनंजय गुप्ता, राजेश दास, मुकुल चंद्र रोहिदास, स्वपन कुमार महतो, अरुण कुमार महतो, दीपक महतो, अतुल केशरी, किशोर कुमार वर्मा, गंभीर दास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *