अजय कुमार जीतू

कतरास । मजदूरो से संबंधित बिभिन मांगो व मजदूर समस्या ,पदोन्नति, सैफ से मजदूरो को होने वाले असुविधा को अविलम्ब दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर कतरास महाप्रबंधक कार्यालय में जनता मजदूर संघ ( कुंती गुट ) के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने प्रबंधन से वार्ता की। कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में संघ के केंद्रीय सचिव सत्येन्द्र सिंह के अगुवाई में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वार्ता में जीएम ए के सिंह व क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सुरेन्द्र भूषण ने आश्वासन दिया कि मजदूरो की सभी जायजा मांगों को पूरा करना प्रबंधन का दायित्व है।

वार्ता के पश्चात श्री सिंह ने कतरास क्लब सिजुआ में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ संघ के मजबूती पर चर्चा की। मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव सत्येन्द्र सिंह,अमलेश कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह,सत्येन्द्र दुबे, मुन्ना साब, शिवशंकर चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह, राजदेव यादव,गणेश कुमार, अशोक कुमार,मंटू सिंह,जसवंत सिंह सहित अन्य समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *