निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में देशभर में देशभक्ति का ज्वार उमड़ रहा है। इसी क्रम में जामताड़ा शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए वीरेंद्र मंडल ने आज गांधी मैदान के समीप एक प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में 23 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जामताड़ा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।।उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के द्वारा सफल रूप से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और सेना के सम्मान में देश भर में 13 मई से 23 मई तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया हैं।इसी निमित्त हम सब जामताड़ावासी मिलकर 23 मई को जामताड़ा शहर में प्रात 10 बजे ऐतिहासिक रूप से सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया हैं। इसी निमित आज कार्यकर्तागण के साथ इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए बैठक भी आयोजित की गईं। वीरेंद्र मंडल ने कहा, यह तिरंगा यात्रा केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि भारत माता को नमन करने का एक जन आंदोलन है। हम सभी को इस अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ एकत्र होना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा, बल्कि हर घर तिरंगा, हर दिल में भारत के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। प्रेस वार्ता में भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। शहरभर में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *