विष्णुगढ़ संवाददाता।
” जातीय जनगणना की घोषणा अखबारों की हेडलाइन की जगह कहीं डेडलाइन में तब्दील न हो जाए ” इसलिए यह आंदोलन करते रहना होगा — प्रखंड प्रभारी शारदा रंजन दूबे।
विष्णुगढ़ –
छह म ई को होने को झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को झारखंड कार्यालय में हुई। विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी शारदा रंजन दूबे उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने किया तथा इसका संचालन नारायण महतो ने किया। बैठक में उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। बैठक में संविधान बचाओ महारैली को सफल करने को लेकर अलग अलग पंचायतों के लिए अलग अलग प्रभारी तथा प्रखंड स्तर पर महारैली तैयारी समिति का गठन भी किया गया। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई राष्ट्रीय नेता भाग लेंगें। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है जिसे बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में जातीय जनगणना कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है ,जिसके कारण हीं भारत सरकार को जातीय जनगणना कराने की घोषणा करनी पड़ी। कहा कि इससे लोगों को सामाजिक न्याय मिलेगा और सभी क्षेत्रों में अपनी संख्या के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित होगी। बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रभारी शारदा रंजन दूबे ने कहा कि जातीय जनगणना की घोषणा अखबारों की हेडलाइन की जगह कहीं डेडलाइन में तब्दील न हो जाए इसके लिए आंदोलन करते रहना होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी शारदा रंजन दूबे , प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी , पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव , नारायण महतो ,गुलाब राम , रामजन्म राय , मुखिया उत्तम महतो ,इफरोज अंसारी ,शिव लाहकार , कमरूल अंसारी , मोहम्मद आसिफ अंसारी , विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार , फिरोज अंसारी , दशमी कुमारी , त्रिवेणी मंडल , एवं जाकिर हुसैन समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
