निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस ने जामताड़ा नगर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सर्खेलडीह मुहल्ले में करमाटांड़ रोड स्थित एक घर से देह व्यापार करते हुए एक पुरुष और एक महिला को बन्द कमरे में आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि एसपी को दूरभाष से सूचना मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के सर्खेलडीह करमाटांड़ रोड स्थित एक महिला अपने आवास में दुसरे महिला और पुरुष को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का कार्य करवाती है। सूचना का सत्यापन करते हुए महिला पुलिस टीम के साथ महिला के घर के निकट पहुंच कर एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर उसके घर भेजा गया । व्यक्ति ने संचालक महिला से बात किया। महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए 1200 सौ रुपए की मांग किया। ग्राहक के रूप में भेजे गए व्यक्ति ने बताया कि महिला संचालक के घर के अंदर एक महिला और पुरुष को अंदर घुसते हुए देखा गया। व्यक्ति के कहने पर पुलिस दलबल के साथ महिला के घर में प्रवेश किया तो घर के अंदर आंगन से सटे एक कमरा जो अंदर से बंद था उसे खोलने की आवाज देने पर एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। नाम पूछने पर महिला की पहचान जामताड़ा नामुपाड़ा निवासी के रूप में की गई है। वहीं पुरुष की पहचान करमाटांड डुमरिया गांव का रहने वाला बताया गया है। महिला, पुरुष और संचालक महिला को गिरफ्तार कर जामताड़ा थाना लाया गया। जामताड़ा थाना में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में
जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार का धंधा वर्षों से चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *