झरिया । शुक्रवार की अहले सुबह झरिया थाना क्षेत्र के हेटली बांध निवासी अरुण मोदी के घर से लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर एवं मेकअप का सामान रखे बैग को चुराकर चोर हुआ फरार । आपको बता दें की अग्रवाल धर्मशाला स्थित समीप सिटी प्लाजा के बगल में अरुण कुमार मोदी का आवास है । घटना सुबह लगभग 5 बजे की है, घटना के संबंध में अरुण मोदी ने बताया कि वह और उनका परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए इसीरी होते हुए गया जाने की तैयारी में थे ।
सुबह उठ कर स्नान कर अरुण मोदी श्याम मंदिर भगवान का दर्शन करने गए और उनकी पत्नी रीना देवी घर मे पूजा कर रही थी । अरुण मोदी 10 मिनट में वापस आ गए इसी दौरान चोर ने मौका का फायदा उठा कर जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गया । घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने झरिया थाने में लिखित शिकायत कर दी है ।हालांकि आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच कीया गया तो एक संदिग्ध व्यक्ति सुबह लगभग 5:00 बजे गमछा ओढ़े हुए एक संदिग्ध युवक जाता दिख रहा है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और उस संदिग्ध युवक की पहचान करने में जुटी हुई है ।
