धनबाद । जिले के गोविंदपुर के महराज टाकीज के समीप गुरुवार की शाम बाइक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक गोविंदपुर के अमरपुर का रहने वाला था. जबकि दूसरा युवक फकीर डीह का रहना वाला है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि महराज टॉकीज के समीप तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार युवको को टक्कर मारते हुए लगभग 100 मीटर घसीटते हुए चलती बनी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वाहन को जप्त कर ली है।

वही इस टक्कर में विजय रविदास, उम्र 32 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि नजरुल उम्र 45 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वही घायल का इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। बताते चले की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *