धनबाद । गुरुवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मटकुरिया स्थित दीपक सर्विस सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। दीपक सर्विस शोरूम मल्टी ब्रांड टू व्हीलर सर्विस प्वाइंट है। उद्घाटन के अवसर पर सांसद पीएन सिंह ने कहा इस क्षेत्र में टू व्हीलर की सर्विस के लिए मटकुरिया एवं आसपास क्षेत्रों में एक अच्छी टू व्हीलर सर्विस प्वाइंट की जरूरत थी जो पूर्ण हुई है। धनबाद जैसे बड़े शहर में टू व्हीलर के माध्यम से ही सामान्य लोग अधिकतर आवागमन करते हैं और चाहते हैं की टू व्हीलर में कोई गड़बड़ी होने पर शीघ्र ही बेहतर सर्विस द्वारा पूर्ण दुरुस्त हो।
इस सर्विस पॉइंट में वह सारे फैसिलिटी और अनुभवी मिस्त्री उपलब्ध हैं जो टू व्हीलर को दुरुस्त रख सके। उन्होंने दीपक अग्रवाल को बेहतरीन सर्विस के लिए शुभकामनाएं दी। सर्विस पॉइंट के ओनर दीपक अग्रवाल ने कहा टू व्हीलर बाइक लगभग हर घर में है और खराब होने पर अति व्यस्त टू व्हीलर शोरूम और बाहर के गैरेज ठीक तरह से सर्विस नहीं दे पाते इसलिए हमने एक छत के नीचे टू व्हीलर के सारे एसेसिरिज एवं मरम्मत की आधुनिक तकनीकी वाले सुविधा प्रदान कर रहे हैं। यहाँ अन्य सर्विस सेंटर से 40 से 50% तक चार्जेज कम पड़ेगा।
ग्राहकों को सबसे बड़ी खासियत यह मिलेगी कि अगर घर या बाहर गाड़ी खराब हो तो हमारे सर्विस सेंटर से संपर्क करने पर हमारा सर्विस सेंटर घर या बाहर से टू व्हीलर सर्विस सेंटर तक लेकर आएगी। उद्घाटन के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विकास पटवारी, नितिन भट्ट, राजेश केजरीवाल, कन्हैया केजरीवाल, शिव शंकर चौधरी, प्रिंस कथुरिया,सुशील अग्रवाल, नीरज अग्रवाल समेत अन्य अतिथि एवं ग्राहक उपस्थित थे।
