निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मीयों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम मदनाडीह स्थित बुढ़ा-बुढ़ी थान डंगाल के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) अजय राय, उम्र 29 वर्ष, पिता मोहन राय, ग्राम मदनाडीह, (2) सोहराब अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता अलाउद्दीन अंसारी, ग्राम नुरगी दोनों थाना नारायणपुर, (3) सजाद अंसारी उर्फ राजू, उम्र 23 वर्ष, पिता टीपु अंसारी, ग्राम बुधुडीह (नाड़ाडीह), थाना जामताड़ा, (4) अलीमुदीन अंसारी उर्फ सुलतान, उम्र 35 वर्ष, पिता दुखन मियाँ, ग्राम मदनाडीह, थाना नारायणपुर सभी जिला जामताड़ा को 8 फर्जी मोबाईल, 15 सिम, एक ए०टी०एम० कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, वोटर कार्ड, तीन मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 18/25, दिनांक 03.03.2025, धारा 111(2) (ii)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340 (2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023 866 (B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों का अपराध शैली बंधन बैंक CREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे QUICKSUPPORT, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। वहीं (1) प्राथमिकी अभियुक्त अलीमुदीन अंसारी उर्फ सुलतान पूर्व में जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 21/23, दिनांक 14.04.2023, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है। (2) प्राथमिकी अभियुक्त अजय राय पूर्व में जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 55/24, दिनांक 13.09.2024, धारा 111(2) (ii)/317(2)/318(4)/319(2) /336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023 &66(B) (C) (D) IT. ACT में आरोपित है।
