प्रतिनिधि
हजारीबाग/बड़कागांव । बड़कागांव मुख्य चौक में काला स्कॉर्पियो से उतारकर अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया .यह घटना आज शाम 7:30 बजे की है. घायल युवकों को बड़कागांव के ग्रामीणों ने बड़कागांव सामुदायिक अस्पताल में लाकर प्राथमिक इलाज कराया. घायल युवकों की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र ग्राम पिपराडीह निवासी उमेश गोप का 23 वर्षीय पुत्र चंदन गोप , एवं अर्जुन गोप का 18 वर्षीय पुत्र ललन गोप के रूप में गई है. घटना की सूचना पाकर बड़कागांव थाना प्रभारी नमेधारी रजक, ए एस आई आशीष भगत, अमित कुमार, अभिषेक कुमार पुलिस दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने घायल युवकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली. घायल युवकों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभू कुमार ने प्राथमिक इलाज किया .गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनों घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. बड़कागांव मुख्य चौक के प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया काला स्कॉर्पियो से हजारीबाग की ओर से चार-पांच की संख्या में अपराधी आए . स्कॉर्पियो से उतरकर अपराधियों ने चौक में दोनों युवकों को चाकू मार दिया . ललन गोप को बायां पसली के पास चाकू लगा है, जबकि चंदन गोप को पीठ में चाकू लगा है. घायल युवक चंदन गोप ने बड़कागांव पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव के राजा, शिवम ,रोहित, गोल्डेन द्वारा घटना का अंजाम दिए जाने की बात कही.घटना का कारण बकाया 16,000 राशि मांग को लेकर की गई है. इस संबंध में बड़का गांव पुलिस गहन छानबीन करने में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक घायल युवक के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने की बात की जा रही थी. बड़कागांव अस्पताल में आप व्यवस्था को लेकर एवं ग्रामीणों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई . बड़कागांव चौक के ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन मुख्य चौक या बाजार में घटना घटते रहती है. इसलिए बड़कागांव चौक एवं बाजार में रक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस की पहरेदारी मांग की है.
