निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शनिवार को जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत मोहुल डंगाल में जिला भाजपा के तत्वावधान में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि शामिल हुए। सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से अवगत कराया और उन्हें सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जनसेवा और विकास के लिए समर्पित पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी नेताओं द्वारा किया गया और अंत में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। मौक़े पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष गौर बाउरी, रंजीत यादव सहित तमाम कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *