बीमा जागरूकता को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । निजी क्षेत्र की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने बीमा उद्योग के क्षेत्र में जनता के बीच निरंतर विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक 24 वर्ष पूरा किया। इस अवसर को खास बनाने के लिए कंपनी के हजारीबाग ब्रांच ने शहर के एसपी कोठी स्थित ओल्ड एज होम में जाकर वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर केक काटा और अपनी खुशियां साझा की। इस दौरान कंपनी के स्टेट हेड शांतिभूषण ब्रांच मैनेजर सचिन कुमार समेत कंपनी के पदाधिकारी, टीम लीडर और अभिकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने ओल्ड एज होम में रह रहे वरिष्ठ जनों के बीच वस्त्र, दैनिक उपयोग के सामान, बिस्किट और फ्रूट्स भी बांटे। स्टेट हेड शांतिभूषण ने कहा कि टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी देश की अग्रणी और विश्वसनीय कंपनी है। देश की अर्थव्यवस्था में टाटा का योगदान अविश्वरणीय है।

हर आम और खास लोगो के बीच कंपनी अपने प्रोडक्ट के जरिए नए रिश्ते बनाने में सफलता हासिल की है। जिसके कारण देश के हर लोगों के जुबान पर टाटा कंपनी का नाम पहले आता है। कार्यक्रम के उपरांत बीमा जागरूकता को लेकर कंपनी के पदाधिकारी, टीम लीडर और अभिकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली निकाली। रैली काली बाड़ी रोड स्थित ब्रांच से निकलकर अन्नदा चौक, इंद्रपुरी चौक, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, मटवारी, कोर्रा चौक, देवांगाना चौक, कॉलेज मोड़, पीडब्ल्यूडी चौक, बिरसा चौक, कचहरी चौक, बंशीलाल बुढ़वा महादेव होते हुए वापस ब्रांच ऑफिस पहुंचा। रैली के दौरान कंपनी के पदाधिकारियों ने लोगों के बीच पर्चे बांटे और जीवन में बीमा के महत्व को समझाया और अधिक से अधिक लोगों को बीमा कवर लेने की सलाह दी। मौके पर टीम लीडर स्वेता कुमारी, राम दिलीप सिंह, किशोरी प्रसाद, विशाल कुमार, शानू, विकास साव, शंकर सिंह, बीए मेनेजर संजय कुमार मेहता, गणेश लाल, पवन पांडेय, भारत भूषण सिंह, रामावतार स्वर्णकार, राजेश कुमार, घनश्याम साव, अनिल कुमार, प्रिया राज, अजय शर्मा, बबिता कुमारी, अनिता पांडेय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *