झरिया । सोमवार को धनसार थाना अंतर्गत हल्दी पट्टी मे दो गुटों के बीच हुए मारपीट और फायरिंग मामले मे धनसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर हल्दी पट्टी स्थित एक स्कूल के समीप छुपाए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। पिस्टल चमका रहे आकाश को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।एक पक्ष के सुशीला देवी का आरोप है कि छोटू ओझा, राजु यादव,सूरज कुमार यादव,विपिन यादव व कुंदन यादव मेरे घर पर आए और मेरे घर मे घूसकर मारपीट करने लगे।छोटू ओझा ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।इसी बीच राजू यादव ने मेरी छोटी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया।वहीं दूसरे पक्ष के पिंकी कुमारी का आरोप है कि आकाश साव,विकास साव,नितिश व राहुल साव मेरे घर के पास आए और हमलोगों के साथ मारपीट की।इसी बीच आकाश ने पिस्टल चमकाने लगा।बता दे कि सोमवार को अवैध धंधे मे वर्चस्व को लेकर आकाश साव और छोटू ओझा के बीच मारपीट हुई थी।इस दौरान फायरिंग भी हुई थी।जहां धनसार पुलिस ने पिस्टल चमकाने वाले आकाश को हिरासत में लिया था।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ फायरिंग करने की शिकायत धनसार थाना मे की थी।

इस घटना के बाद मंगलवार को धनसार पुलिस व सीआईएसएफ ने चांदमारी रोड मे छापेमारी कर तीस टन कोयला बरामद किया है।सभी कोयला हाइवा से उतारकर सड़क किनारे जमा करके रखा था।इस छापेमारी से कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गई।जब्त कोयला को पुलिस ने बस्ताकोला प्रबंधन को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *