झरिया । बुधवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुली में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला । मामले को लेकर बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार कार संख्या जेएच 10 डीए – 5952 जो ऊपर कुली पावर जोन बैटरी दुकान के समीप अनियंत्रित हो गई और एक मोटरसाइकिल वाले को धक्का मार कर भागने लगी इसी दौरान पैदल चल रहे 1 बच्चा समेत 3 राहगीरों को धक्का मार दिया । इतने में भी कार नही रुकी और सड़क किनारे खड़े दो चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है । वहीं घटना में घायल ऊपर कुली निवासी मोहम्मद मंजूर का पुत्र लगभग 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । जानकारी के अनुसार बिट्टू की स्थिति और खराब होती जा रही है । जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रांची रेफर किया जा रहा है । वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक और वाहन में बैठे एक और व्यक्ति को पकड़ लिया और भर दम पिटाई कर दी, मामले की सूचना जैसे ही झरिया पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह वाहन चालक समेत दो लोगों को भीड़ के चंगुल से बचाकर निकाला और दोनों को अपने साथ थाने ले गई।
