झरिया । सड़क पर तेज रफ्तार से चलने वाली बाइकर्स पर लगाम न लगने से एक और व्यक्ति की जान चली गई। घटना बीते छह फरवरी का है जब शाम के करीब साढ़े आठ बजे डिगवाडीह 12 नंम्बर महावीर टॉकीज के सामने बाइक संख्या जेएच 10 सी ए 2372 ने शालीमार निवासी विजय सरकार को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बेहोश हालत में जोड़ाफाटक धनबाद स्थित पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था जो कि आठ फरवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचनानुसार मृतक गरीब तबके से था और मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। घर में उसका पत्नी के अलावा एक पांच साल का पुत्र है जिनके सर का साया मिट गया। सूचनानुसार बाइक पाथरडीह निवासी महेश यादव का है जो कि उसके पुत्र बबलू यादव चला रहा था। घटना के बाद जोड़ापोखर पुलिस ने बाइक को जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *