धनबाद । धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भूली ओपी क्षेत्र में सोमवार की शाम को वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस को चोरी गई तीन मोटरसाइकिल सहित दो मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में सफलता मिली। मामले को लेकर मंगलवार को भूली ओपी प्रभारी अर्णव कुमार ने मंगलवार को भूली थाना परिसर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । उन्होंने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की हमने वाहन जांच अभियान चलाया । जिस दौरान भूली मोड पर चेकिंग को देखकर ब्लू कलर के बिना नंबर प्लेट के स्प्लेंडर पर सवार दो युवक भागने लगे । जिससे पुलिस को शक हुआ और गश्ती दल के द्वारा उसका पीछा कर उसे खदेड कर पकड़ लिया गया । फिर बाइक के साथ दोनों युवकों थाने लाया गया, थाना लाने के बाद युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बरगलाया और बताया कि यह बाइक हमारे दोस्त की है । लेकिन शक होने पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो फरीद खान ने बताया कि यह बाइक चोरी की है, आगे पूछे जाने पर उन्हीं के निशानदेही पर एक लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को बरामद किया गया है । वहीं पुलिस ने मंगलवार को पकड़े गए फरीद खान और उसके एक दोस्त को जेल भेज दिया है ।
