झरिया । श्री सत्यनारायण मंदिर लाल बाजार झरिया में सोमवार को देवी- देवताओं के प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर झरिया नगर में भव्य रूप से कलश – निशान शोभा यात्रा निकाला गया. प्राण – प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ. अंतिम दिन अनुष्ठान की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. जो झरिया लाल बाजार सतनारायण मंदिर से निकल कर लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, चार नंबर, धर्मशाला रोड होते हुए वापस सतनारायण मंदिर में जाकर संपन्न हुआ. झरिया नगर भ्रमण के पश्चात पुनः श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवी देवताओं के प्रतिमाओं का प्राण- प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूरा किया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राम प्रसाद कटेसरिया, मनोज कटेसरिया, सज्जन खरकिया, मुरली पोद्दार, देवेंद्र खरकिया, हरिराम गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सत्य नारायण भोजगड़िया, गणेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रमोद जालूका, अनूप लिल्हा, अनिल केजरीवाल, संजय झुनझुनवाला, रामचंद्र अग्रवाल, अनिल खरकिया, अमित अग्रवाल, किट्टू अग्रवाल गणेश आदि लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *