धनबाद । गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है । वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर कार्यवाई करते हुए भूली पुलिस ने 85 पुड़िया गांजा के साथ एक तस्कर रवि सिंह को धर दबोचा । सोमवार को भूली ओपी प्रभारी अर्णव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूली सी ब्लॉक में गांजा का अवैध बिक्री किया जा रहा है ।इसके बाद सी ब्लॉक स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई और 85 पुड़िया गांजा ( लगभग 300 ) ग्राम के साथ रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है । वही भूली ओपी प्रभारी अर्णव कुमार ने कहा कि भोली ओपी क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी मादक पदार्थ के अवैध बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा । रवि सिंह पूर्व में भी मादक पदार्थ बेचने के आरोप में जेल जा चुका है ।
