धनबाद । सोमवार की सुबह धनसार थाना क्षेत्र के धनसार पुल के पास टाटा मोटर्स शो रूम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक सवारी ऑटो पलट गया । घटना के वक्त सवारी ऑटो में 8 से 9 सवारी बैठे थे । बताया जाता है कि सवारी ऑटो संख्या जे एच 10 बी डब्लू – 2662 जो झरिया से धनबाद की ओर जा रहा था, इसी दौरान धनसार पुल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से ऑटो पलट गया । घटना में ऑटो चालक समेत करीब 6 लोग घायल हो गए हैं । वहीं ऑटो चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है । वहीं सूचना मिलते ही धनसार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही में जुट गई । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की ऑटो अज्ञात वाहन की धक्के से अनियंत्रित होकर पलट गया है ।
