धनबाद । निरसा थाना क्षेत्र के हिकिमाराल गांव में नकली अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। इस धंधे का संचालन बिकसवा नामक व्यक्ति कर रहा है, जहां कई ब्रांड के नकली अंग्रेजी शराब बनाये जा रहे है। सोचने वाली बात यह है कि यह धंधा किसके संरक्षण में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा कई महीनों से चल रहा है । बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में है।
बिकसवा खुद अपने स्कॉर्पियो में नकली शराब की सप्लाई करने के लिए घूमता है और इसकी सप्लाई कई जिलों में भी होती है। यह धंधा न केवल स्थानीय लोगों के लिए खतरनाक है, बल्कि यह कानून का भी उल्लंघन है। नकली शराब का सेवन करने से लोगों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। हमें उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करेगा और नकली शराब के इस अवैध कारोबार को बंद करवाने का कार्य करेगा।