प्रतिनिधि
इचाक । झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रविवार को सड़क मार्ग से रांची से बरकट्ठा में आयोजित सोहराय पर्व में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान इचाक मोड़ में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता कर रहे थे। मौके पर पूर्व विधायक और जेएमएम के वरिष्ठ नेता जानकी प्रसाद यादव, जिला संयोजक संजीव बेदिया, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, झामुमो प्रखंड सचिव विक्की धवन, उपाध्यक्ष महेंद्र दास, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष बसंत नारायण मेहता, कैलाश मेहता, माले नेता लोकनाथ महतो, इंद्रदेव मेहता, राजेंद्र मेहता, दिगंबर कुमार मेहता, अनिल सिंह, प्रबिल मेहता, अभिषेक कुमार, राजद नेता प्रदीप कुमार मेहता, अनुज मेहता, शंकर मेहता, प्रमोद मेहता, निखत प्रवीण, इशरत जहां, सजमा खातून, लोकनाथ महतो, कन्हैया सोनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
