धनबाद । किसी महिला को जुड़वा बच्चे होना अब सामान्य मामला माना जाता है. लेकिन, कोडरमा में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है. तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ है. एक साथ तीन बच्चों के जन्म पर महिला के परिजनों ने इसे तिहरी खुशी बताया है. महिला के द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की खबर लोग में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ताजा मामला मनियाडीह के बाँधडीह निवासी रोशनी देवी ने गुरुवार-शुक्रवार की देर रात शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज आमद हॉस्पिटल में तीन बच्चों को जन्म दिया है।
चिकित्सक ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती है. तीनों बच्चों का जन्म सिजेरियन से हुआ है। इसमें दो बेटा और एक बेटी है. मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं.
