अभिषेक मिसरा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के न्यू माईनस कालोनी में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ 6 आवास ही नहीं बल्कि 9 आवासों का ताला तोड़ा था। जिसमें 5 आवास से स्वर्णाभूषण एवं नगदी सहित लगभग 10 लाख रुपए मूल्य की सामानों की चोरी कर ली थी। जबकि धर्मेन्द्र यादव, प्रकाश सुपकार, नटवर भट्टाचार्य, करमु माँझी चार आवासों का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया था। परन्तु चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा था। गृहस्वामी के नहीं रहने के कारण चोरी की यह घटना की जानकारी किसी को नहीं मिली थी।

गुरुवार की सुबह गृहस्वामी के आने के बाद चोरी की घटना की जानकारी मिली है।

न्यू माईनस निवासी आलोक भट्टाचार्य अपने घर का ताला बंद कर हीरापुर धनबाद अपने बीमार ससुर मंटू चक्रवर्ती को देखने गए थे। जिनके न्यू माईनस अपने घर आने पर पता चला कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर का सभी समानें तितर बितर कर दिया है और अलमीरा का ताला तोड़कर लॉकर से सोने का कान की बाली, कान का सोने का झुमका,2 सोने की अँगूठी एवं 15 हजार रुपये नगद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली है।


जबकि नटवर भट्टाचार्य एवं करमु माँझी का बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया है। परन्तु चोरों के हाथ कोई समानें नहीं लगी है।चोरी की यह घटना मंगलवार की रात की ही बतायी जाती है। गृहस्वामी आलोक भट्टाचार्य ने चोरी की घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को दे दिया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर छानबीन करने के बाद मामले की जाँच कर रही है। वही मंगलवार की रात ही नटवर भट्टाचार्य व करमु माँझी का बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया। परन्तु चोरों के हाथ कुछ नहीं लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *