झरिया । पौष माह पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर झरिया धाम से भव्य निशान शोभा यात्रा शुक्रवार को सुबह 07 बजे से निकाली गई । 131 निशान के साथ शोभा यात्रा झरिया धाम से निकल कर झरिया नगर का भ्रमण कर झरिया मंदिर मे अर्पण की गई । निशान पूजा विमला देवी, मीरा देवी के द्वारा किया गया। श्री श्याम मंदिर झरिया धाम के रघुवीर गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल, राजेश तुलस्यान, दिनेश अग्रवाल, आयुष जालान, संदीप कथूरिया, यशवंत अग्रवाल एवम सदस्यगण मौजूद थे।