निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को नगर भवन दुलाडीह में माँ चंचला त्रिदिवसीय द्वादश वार्षिक महोत्सव को महा ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी 16,17 और 18 जनवरी को आयोजित होने वाले 12 वीं महोत्सव की महा ऐतिहासिक तैयारी, आयोजन की रणनीति, और सभी कार्यक्रमों के कुशल प्रबंधन पर चर्चा करना था। इस बैठक में जामताड़ा और नाला विधानसभा के सैकड़ो गांव के लोग सम्मिलित हुए। सभी के बिच माँ चंचला महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
वीरेन्द्र मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की “माँ चंचला महोत्सव हमारे जामताड़ा की पहचान है। जामताड़ा की कुल देवी माँ चंचला की कृपा से प्रत्येक वर्ष बड़े ही भव्य और ऐतिहासिक रूप से माँ चंचला महोत्सव का आयोजन किया जाता हैँ। इस महोत्सव के निमित्त 16 जनवरी को आयोजित होने वाली माँ चंचला कलश शोभा यात्रा के दौरान असंख्य संख्या में माताएँ बहने माथे पर कलश उठाती है और कलश यात्रा के साथ साथ बड़े ही अद्धभुत, मनमोहक रूप से विभिन्न प्रकार की पारंपरिक आकर्षक झांकीयां निकाली जाती है. जो पुरे झारखंड राज्य में चर्चा का विषय बन जाता हैं। इस वर्ष महोत्सव को ओर भी ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण और भक्ति भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।
बैठक में महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य शोभा यात्रा, भजन संध्या, और अन्य आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।इस वर्ष भी महोत्सव के उपलक्ष में तीन दिनों तक 16,17 और 18 जनवरी को पुरे जामताड़ावासी दीपोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया हैं.इस दौरान माता के दरबार से लेकर जामताड़ा शहर में विशेष लाइट से साज सज्जा की जाएगी.कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया। माँ चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है, जो हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इस बार भी महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।मौक़े पर सेकड़ो की संख्या में जामताड़ा जिले की सभी प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
