निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला के कुछेक क्षेत्रों में साइबर अपराध की बोलबाला को समाप्त करने की दिशा में साइबर अपराध की पुलिस ने लगातार छापेमारी और कार्यवाही की है। साइबर अपराध मुक्त करने की दिशा में जिलान्तर्गत साईबर अपराध के मामलों पर पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के निर्देश पर साईबर अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु वर्ष 2024 में ताबातोड़ कार्यवाही हुई है। जिसकी उपलब्धियां एक झलक में आपको बता रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि
वर्ष:-2024 में दर्ज काण्डों की संख्या 80, गिरफ्तार अभियुक्त 222, जप्त मोबाईल 735, जप्त मोबाईल सीम 1069,ए०टी०एम० कार्ड 123, पासबुक 56, लैपटॉप 03, चेकबुक 18, मोटरसाईकिल 32 चारपहिया वाहन 02 अन्य में वाई फाई डोंगल 01, पैनकार्ड 42, आधार कार्ड 55, वोटर कार्ड 14 के साथ नगद राशि अठ्ठाईस लाख उन्सठ हजार तीन सौ रूपया है। वहीं ब्लॉक सीम कार्ड तीन हजार छःसौ अठ्ठाइस है और
09 दोषसिद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा को साइबर अपराध मुक्त करने की दिशा में आगे भी कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *