निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । गांधी मैदान के समीप माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिति कार्य संचालन और दायित्व वान सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं.इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए. बैठक में माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर दायित्ववान सदस्यों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई और सभी दायित्ववान सदस्यों के बिच महोत्सव को सफल बनाने को लेकर महोत्सव संबंधी कार्यों का बंटवारा किया गया.मुख्य अतिथि महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में भी आगामी 16, 17 और 18 जनवरी को माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के तत्वाधान में माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव का ऐतिहासिक रूप से आयोजन होने जा रहा हैं.
इसी निमित्त आज माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के संचालन समिति के दायित्ववान स्वयंसेवकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. सभी दायित्वान स्वयंसेवकों अपने स्वेक्षा से अपने अपने कार्यभार का जिम्मा लिया. माँ चंचला वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष के 16 जनवरी को आयोजित होने वाली माँ चंचला कलश शोभा यात्रा झारखंड राज्य में सबसे लंबी और सबसे देर तक चलने वाली कलश यात्रा के रूप में जाना जाता हैं.इस कलश यात्रा में हज़ारो हज़ार की संख्या में माताए बहने और भक्त जन सम्मिलित होते हैं. आगामी 16, 17 और 18 जनवरी को माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिति सभी भक्तजनों के सहयोग से माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव का ऐतिहासिक रूप से आयोजन करने जा रहा हैं और 16 जनवरी को माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में भव्य और ऐतिहासिक रूप से भव्य कलश शोभा यात्रा का अद्भुत और अकल्पनीय रूप से आयोजन करने जा रहा हैं. इस कलश यात्रा में अनुमानित 21000 माताए बहने माँ चंचला मंदिर प्रांगण में कलश उठाएगी और विशेष झांकी का आयोजन किया जाएगा.माँ चंचला वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में पुरे जामताड़ा नगर को विशेष लाइट से साज सज्जा और अलग अलग जगहों पर लाइट साज सज्जा तोरण द्वार लगाया जाएगा. मन चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में आगामी 16, 17 और 18 जनवरी को विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा और पुरे जामताड़ावासी तीन दिनों तक अपने अपने घरों, मंदिरो और प्रतिष्ठानों में दीपक जलाकर दीपोत्सव के रूप में मनाएंगे.माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव को लेकर पुरे जामताड़ावासी और समीप के जिले के लोग उत्साहित हैं. इस द्वादश माँ चंचला वार्षिक महोत्सव को बड़े ही भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजन किया जाएगा. जिसकी आस्था की गूंज राज्य ही नहीँ अपितु देश स्तर पर सुनाई देगी.श्री मंडल ने कहा की सभी जामताड़ावासियों और भक्तजनों के सहयोग से माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिति पिछले 11 वर्षो से ऐतिहासिक रूप से माँ चंचला महोत्सव का आयोजन करता आ रहा हैं. आप सभी भक्तजनों के सहयोग से इस आगामी वर्ष द्वादश माँ चंचला वार्षिक महोत्सव बड़े ही अद्धभुत और अकल्पनीय रूप से मनाया जाएगा.मौक़े पर मुख्य रूप से सभी महोत्सव कार्य संचालन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे.
