सीजीएल परीक्षा को लेकर सीबीआई जांच की हो रही है मांग।
साथी भाजपाइयों ने पुतला दहन कर कहा अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन।
धनबाद । राज्य में सीजीएल एक्जाम परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का लगातार पूरे राज्यों में देखने को मिल रहा है ऐसे में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा और भाजपाइयों के द्वारा वर्तमान राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सीजीएल परीक्षा में सीबीआई जांच की मांग की गई साथी विधायक राज सिंह ने यह कहा कि छात्रों के साथ हो रहे हैं दुर्व्यवहार का वह पुरजोर विरोध करते हैं और पूरी बीजेपी छात्रों के साथ है जिस तरह से सीजीएल एग्जाम में धांधली देखने को मिल रही है छात्रों में रोष है और और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है लाठी चार्ज तक किए जा रहे हैं जिसके कारण आज उन्हें सड़कों पर निकालकर पुतला दहन करना पड़ा साथी भाजपाइयों ने यह भी कहा कि अगर जल्द सीजीएल परीक्षा में सीबीआई जांच नहीं होती है तो आने वाले समय में वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।
