झरिया । स्वर्गीय गणेश साव की 39 विं पुण्यतिथि झरिया बाटा मोड गणेश चौक के समक्ष मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड बच्चन भारती संचालन अरविंद साव एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने किया । कार्यक्रम को संगीतमय बनाने हेतु संस्कृत निर्गुण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें संजय पासवान व्यास जी ने अपने कोकीले श्वर से संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उनके साथ दे रहे थे शशि सिंह कैलाश जी सुजार जी शक्ति कुमार विजय चौहान । सर्वप्रथम प्रतिमा पर उनके पुत्र अनूप साव ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए । तदुपरांत जिले के कई गण मान्य लोग एवं समाजसेवी तथा व्यावसायिक गणों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए । संगीतमय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि उनकी बलिदानी व्यर्थ नहीं गई । नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलती है योगेंद्र यादव ने कहा कि शोषित वर्ग के हक की लड़ाई में शहीद हुए गणेश साव महेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि शासक वर्ग के विरुद्ध हमेशा मुखर रहना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी । बलदेव महतो ने कहा हर वह शोषण का विरोध होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम बच्चन दास जगदीश साव पूर्व पार्षद अंकेश राज दिलीप आडवाणी रिंकू शर्मा विकास साव अशोक साव उपेंद्र गुप्ता विनोद पासवान डॉ. मनोज सिंह पप्पू साव रंजन साहू देवी साहू त्रिलोकी प्रमाणिक गणेश गुप्ता उर्फ कल्लू गुप्ता गुड्डू साव श्याम नंदन साहू राजकुमार साव विजय साव अरुण चौरसिया हरे राम पंडित विजय बाबा नरेश साव रवि वर्मा सुनील पासवान बिहार बर्मन पिंटू बर्मन धर्मवीर सावं पाल सोनी महेश शर्मा अनिल सावं विजय सावं पवन खरकिया अर्जुन निषाद लीला बावरी गीता देवी मंजू देवी बेबी केसरी और सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए
