झरिया । रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से झरिया मेन रोड देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप गीता जयंती का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य जगन्नाथ शाही उपस्थित थे. कार्यक्रम में परिषद के सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुक्ष्य और भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मुख्य अतिथि को तलवार भेट किया. इस कार्यक्रम का मकसद हिंदुओं को एकजुट करना और गीता जयंती के प्रति हिंदू समाज जागरूक करना है . कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता सुनील सिंह ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के झरिया नगर के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ली है. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अंगवस्त्र और तलवार भेट कर उनका स्वागत किया गया . मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि जगन्नाथ शाही ने कहा कि आज के दिन हिंदुओं को एकजुटता का संकल्प लेने का दिन है. सभी हिंदू को एकजुट होकर भारतवर्ष को महान बनाना है. विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि झरिया नगर में पहली बार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा गीत जयंती मनाया गया है. झरिया के लिए आज का दिन गौरव का दिन है. सोमवार से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे बर्बरता के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन शुरू होगा . बता दे कि गीता जयंती को श्रीमद भगवद गीता के जन्म के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है. क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध भूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. भगवत गीता हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में शामिल है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्न लोग सम्मिलित हुवे. लालू द धर्मेंद्र सरोज बलदेव पांडे जी देवकीनंदन पांडे कन्हैया साव रंजीत पासवान मंटु हिंदू अभिषेक सिंह शिव केसरी शंभू सोनकर रविंद्र यादव अजय पासवान सोहन पांडे टिंकू हरि राजा साव रामजी सिंह आकाश सिंह पिंटू दुबे आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *