तेतुलमारी पुलिस ने 7.5 क्विंटल अवैध कोयला के साथ चार बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को किया जप्त
तेतुलमारी थाना प्रभारी के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज
तेतुलमारी । रविवार को तेतुलमारी पुलिस ने अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसते हुए 7.5 क्विंटल अवैध कोयला के साथ चार बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को जप्त किया हलाकि धंधेबाज मौके से भागने में कामयाब रहे , वही थाना प्रभारी सत्येन्द्र यादव के लिखित बयान पर तेतुलमारी थाना कांड संख्या 61/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
