झरिया । रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह के पहल पर भौंरा गोरखूंटी के विशाल राय को धनबाद स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी के अनाथालय के मेल वार्ड में आश्रय मिल गया । शनिवार को गोरखूंटी बस्ती के लोग विशाल को ले कर अनाथालय पहुंचे, मिशनरी ऑफ चैरिटी के हेड सिस्टर विशाल को देखकर बहुत खुश हुई । सिस्टर ने कहा कि ऐसे दिव्यांग अनाथ बच्चे भगवान के रूप हैं । ईश्वर ने मुझे सेवा का मौका दे कर हम पर उपकर किया है । यहां खाना, रहना, चिकित्सा के साथ सेवा में किसी तरह की कमी नहीं होगी । इस पुनीत कार्य में झरिया रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, सुनील मिश्रा, गंगाधर राय, दशरथ राय, निराला हेमब्रम, सुमित्रा देवी, शांति देवी एवं किशोरी लोहार का सराहनीय योगदान रहा ।
