धनबाद । शनिवार की रात धनबाद थाना क्षेत्र के पूजा टॉकीज के समीप अनियंत्रित अल्टो कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले में जा गिरी । घटना में अल्टो कार संख्या जेएच 10 आर – 5408 आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अल्टो कार में चार युवक सवार थे जो नशे में लग रहे थे । कार पर सवार सभी युवक सिटी सेंटर की ओर से आ रहे थे और कोर्ट मोड़ की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ । हादसे के बाद कार सवार सभी युवक कार से उतरकर भाग गए । घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और जाम लग गया। वहीं पुलिस ने आकर फिर जाम हटवाया । खबर लिखे जाने तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।
